तूफान राहत मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेगी कांग्रेस
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, "हम सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे और सरकार को रचनात्मक सुझाव देंगे। हम प्रभावकारी राहत कार्य चाहते हैं।"
कांग्रेस विधायक दल के नेता मानस भूइयां और कार्यकारी अध्यक्ष सुब्रत मुखर्जी सर्वदलीय बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें यह बैठक काफी पहले बुलाना चाहिए थी। हमारे प्रतिनिधि सुंदरबन में लोगों को राहत पहुंचाने के मुद्दे पर सरकार के उदासीय रवैये का कड़ा विरोध करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications