संजय बारू प्रधानमंत्री कार्यालय में अगस्त में लौटेंगे
जानकार सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि मनमोहन सिंह सरकार की दूसरी पारी में बारू नीति निर्धारक के रूप में महत्वपूर्ण निभाएंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "वह मीडिया सलाहकार के पद पर नहीं आएंगे। अब जिस पद पर वह आएंगे वह और चुनौतीपूर्ण होगा। "
पिछले वर्ष अगस्त में सरकार से इस्तीफा देने के बाद बारू इन दिनों सिंगापुर के ली कुन यू स्कूल आफ पब्लिक पालिसी में अतिथि प्रोफेसर हैं। इसके साथ ही वे लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज के सलाहकार सीनियर फेलो हैं।
बारू ने मई 2004 से जुलाई 2008 तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार, प्रवक्ता और प्रमुख भाषण लेखक के रूप में काम किया। 55 वर्षीय बारू अर्थशास्त्री हैं उन्होंने और मीडिया और एकेडमिक दोनों क्षेत्रों में काम किया।
बारू फाइनेंशियल एक्सप्रेस के संपादक और इकोनोमिक टाइम्स के स्थानीय संपादक रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications