मीरा कुमार ने राष्ट्र नायकों को श्रद्धांजलि दी
लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राजघाट, समता स्थल, विजय घाट, शांति वन, शक्ति स्थल और वीर भूमि सहित सभी 14 स्मारक स्थलों का दौरा किया।
राजघाट महात्मा गांधी का और समता स्थल मीरा कुमार के पिता और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का समाधिस्थल है। शांति वन, विजय घाट, शक्ति स्थल और वीर भूमि क्रमश: पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समाधि स्थल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications