भारतीय इस्लामी केंद्र ने ओबामा के भाषण को ऐतिहासिक बताया
अमेरिकी दूतावास के सार्वजनिक मामलों के कार्यालय के काउंसलर लैरी स्वार्ट्ज के नेतृत्व में शनिवार को ओबामा का भाषण सौंपने पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल को कुरैशी ने कहा,"वास्तव में यह ऐतिहासिक और बहुत स्पष्ट है लेकिन लोग उनमें तब विश्वास करेंगे जब उनके शब्द वास्तविकता में परिवर्तित होंगे। ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु आकांक्षाओं से उनका सहमति नताना सही दिशा में उठाया गया साहसपूर्ण कदम है।"
कुरैशी ने कहा कि ओबामा के भाषण में अतीत को पीछे छोड़कर विश्व के मुस्लिम जगत से साझेदारी बढ़ाने का उनका प्रयास झलकता है।
उन्होंने कहा कि ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने इस्लाम और उसके अनुयायियों के बारे में ऐसे सकारात्मक विचार व्यक्त किए हैं।
इस अवसर पर अन्य लोगों के साथ सांस्कृतिक केंद्र के उपाध्यक्ष सफदर ए.खान और सचिव वासी अहमद नोमानी भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications