ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर महिलाओं को केवल सजावटी पद देने का आरोप
विदेश मंत्रालय में यूरोप के लिए राज्यमंत्री कैरोलिन फ्लिंट ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में खुद की पदोन्नति की अनदेखी किए जाने से नाराज होकर दिए अपने त्यागपत्र में ब्राउन पर यह आरोप लगाया है।
फ्लिंट ने कहा,"आपके पास दोहरी सरकार है। एक आपकी आतंरिक मंडली और उसके बाद मंत्रिमंडल। एक समग्र सरकार के गठन में आपकी विफलता से मुझे अत्यधिक निराशा है।"
गोर्डन ब्राउन के शुक्रवार को किए गए मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या घटकर केवल तीन रह गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications