'जय हो' और 'स्लमडॉग' अंग्रेजी के 10 लाख वां शब्द बनने की दौड़ में

टेक्सास में आस्टिन स्थित 'द ग्लोबल लैंग्वेज मानीटर' कंपनी ने दुनिया में नए अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग की सूची तैयार की है। कंपनी 10 जून को अंग्रेजी के 10 लाखवें शब्द का चयन करेगी।

इस समय अंग्रेजी भाषा में 999,927 शब्द हैं।

कंपनी की वेबसाइट लैंग्वेजमानीटर डॉटकॉम के अनुसार कडीज (महिलाओं के अंत:वस्त्र की हिंग्लिश संज्ञा),जय हो और स्लमडॉग (स्लम के निवासियों की संज्ञा) भी अंग्रेजी का 10 लाख वां शब्द बनने की होड़ में शामिल हैं।

ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर के अध्यक्ष और प्रमुख शब्द विश्लेषक पाल जे.जे.पायक ने कहा कि अंग्रेजी के 10 लाख शब्द इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में अंग्रेजी दुनिया की पहली वास्तविक वैश्विक भाषा के रूप में उभर रही है।

वेबसाइट के अनुसार अंग्रेजी के वैश्विक विस्तार के कारण इसका 10 लाख वां शब्द भारत, चीन, लास एंजेलिस या शेक्सपियर के गृहनगर से हो सकता है।

पायक ने कहा कि इस समय अंग्रेजी भाषा में तीन प्रमुख कारणों से शब्दों की संख्या बढ़ रही है। पहला व्याख्या के लिए शब्दों का निर्माण, ऐसे बढ़ने वाले शब्दों की संख्या औसतन रोजाना 41.7 शब्द है। दूसरा अंग्रेजी के वैश्विक विस्तार के कारण , दुनिया में इस समय 1.53 अरब लोग अंग्रेजी बोलते हैं और तीसरा वास्तव में अंग्रेजी पहली वैश्विक भाषा बनने की ओर है।

जिन अन्य शब्दों को अंग्रेजी का 10 लाख वां शब्द की दौड़ में शामिल किया गया है उनमें पोलैंड के देन बैंगस्टर (गैंगस्टर और बैंकर का मिश्रण) और मोबामा (अमेरिका की प्रथम महिला से संबंधित फैशन ट्रेंड)शामिल हैं।

अंग्रेजी का शब्द 'ओके' दुनिया का सबसे अधिक जाना जाने वाला शब्द है। ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर वर्ष 2003 से शब्दों के निर्माण पर नजर रखे हुए है।

उल्लेखनीय है कि शेक्सपियर के समय में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या केवल 20 लाख थी और 100,000 से कुछ अधिक ही शब्द थे। उन्होंने खुद करीब 1,700 शब्दों का निर्माण किया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थामस जेफरसन ने करीब 200 शब्दों का और जार्ज डब्ल्यू बुश ने भी 'मिसअंडरस्टीमेट' सहित कुछ शब्दों को गढ़ा। ओबामामेनिया नाम शब्द को भी पिछले वर्ष अंग्रेजी में शामिल किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+