नेपाली नागरिकों पर हमले से भारत का इंकार

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा है कि संबंधित भारतीय अधिकारियों से सभी तथ्यों पर पूछताछ की गई है और उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है और भारतीय सीमा रक्षक बल ने नेपाली नागरिकों पर कोई हमला नहीं किया है।

बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच मित्रता और सौहार्दपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के तहत निहित स्वार्थी तत्व नेपाली नागरिकों पर एसएसबी के हमलों और भयभीत लोगों के भारी विस्थापन की मनगढंत खबरें मीडिया में फैला रहे हैं।

नेपाल में भारतीय राजदूत राकेश सूद ने इस संबंध में नवनियुक्त विदेश मंत्री सुजाता कोइराला से भेंट की।

शनिवार को ही कुछ सांसद भी सुजाता से भेंट करके इस मुद्दे पर चर्चा करने वाले हैं। राष्ट्रीय अधिकारों के संरक्षण की संसदीय समिति ने कहा कि सांसदों के एक दल को डांग जिले का दौरा करना चाहिए, जहां हमलों और विस्थापन की खबरें सामने आईं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+