जेपी आंदोलनकारियों को पेंशन का कांग्रेस और भाकपा ने किया विरोध
भाकपा नेता जब्बार आलम ने कहा, "नीतीश कुमार सरकार ने एक गलत परिपाटी कायम की है।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी आंदोलन के कार्यकर्ताओं के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया है।
आलम ने कहा, "जेपी आंदोलन बिहार का कोई पहला या आखिरी जन आंदोलन नहीं था। अगर सभी जनांदोलनों के कार्यकर्ताओं को इसी तरह पेंशन दी जाने लगी तो सरकारी खजाना खाली हो जाएगा। "
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा, "सिर्फ इसलिए पेंशन देना अनुचित है कि वह आंदोलन कांग्रेस के खिलाफ था। यह देश में एक नया चलन आरंभ करेगा।"
राज्य सरकार की इस पेंशन योजना के तहत जेपी आंदोलन के दौरान आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) और भारतीय रक्षा कानून (डीआईआर) के तहत जेल में बंद रहे कार्यकर्ताओं को 2,500 से 5,000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications