फलों की सुरक्षा के लिए ओलानाशक बंदूकें खरीदेगा हिमाचल
राज्य के बागवानी मंत्री नरेंद्र बराग्टा ने आईएएनएस को बताया, "हमने ओलानाशक बंदूकों की खरीद के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित करने का फैसला किया है। इन बंदूकों की खरीद का मकसद ओले पड़ने की स्थिति में फलों की खेती की सुरक्षा करना है।"
उन्होंने कहा, "यह देश में फसल की सुरक्षा के लिए अपने तरह का पहला प्रयोग होगा। इन बंदूकों का इस्तेमाल शिमला, कुल्लू, मंडी ओर चंबा जिलों में होगा जहां फलों की खेती होती है।"
एक ओलानाशक बंदूक 300 हेक्टेयर में फैली फसल की सुरक्षा कर सकती है। ये बंदूकें पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और इनसे निकली गैसें ग्रीनहाउस पर कोई असर नहीं छोड़ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications