आस्ट्रेलिया में बेटी की मौत के मामले में भारतीय युगल दोषी करार
न्यू साउथ वेल्स सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 42 वर्षीय थॉमस सेम और उसकी पत्नी मंजू सेम को बेटी की मौत में दोषी पाया। सेम दंपति की नौ माह की बेटी ग्लोरिया थॉमस की मौत आठ मई 2002 को हुई थी।
सेम दंपति को दो जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। 'आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्िंटग कॉरपोरेशन' (एबीसी) के अनुसार सेम दंपति पर आरोप है कि वह अपनी बीमार बेटी का देखभाल नहीं कर पाए, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
अदालत में सेम दंपति के वकील ने बचाव में कहा कि उसके मुवक्किल को अपनी बेटी के गंभीर रोग के बारे में पता नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications