लगातार 13वें हफ्ते सेंसेक्स में तेजी जारी, 478 अंकों का उछाल (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' में लगातार 13वें सप्ताह वृद्धि जारी रही और पिछले शुक्रवार की तुलना में 478.3 अंकों (3.27 प्रतिशत) की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के ही समान नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में भी 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 4,448.95 पर पहुंचकर बंद हुआ।
सप्ताह भर के कारोबार में सेंसेक्स 15,257 अंकों के सबसे ऊपरी स्तर और 14,602 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। निफ्टी सप्ताह में 4,637 के सर्वोच्च और 4,450 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों ने और बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप सूचकांक में पिछले हफ्ते की तुलना में इस सप्ताह 6.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। स्मालकैप में 7.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
एसएमसी कैपिटल्स के इक्विटी प्रमुख जगन्नाथन तनुगुंतला ने कहा कि वर्तमान तेजी बुनियादी बातों से अधिक नकदी की तरलता के कारण है। इनमें से कुछ में गिरावट आना निश्चित है। निवेशक उत्सुकता के साथ नीतियों पर सरकार के निर्णय और बजट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
तनुगुंतला ने आईएएनएस से कहा,"इस तेजी में हर पांच में एक शेयर में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। इन ढाई महीनों में सेंसेक्स में 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जल्दी ही इसमें गिरावट आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications