डॉक्‍टरों की भर्ती अब कैपस इंटरव्‍यू से

Doctors
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य अधीनस्थ चिकित्सा सेवाओं (सरकारी चिकित्सकों) के रिक्त पड़े 5,000 हजार पदों को भरने के लिए निजी महाविद्यालयों की तर्ज पर कैंपस साक्षात्कार आयोजित कराएगी।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक आई.एस.श्रीवास्तव ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार के इस कदम से निश्चित तौर पर हम राज्य भर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां लोग उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर रहते हैं।"

डाक्‍टरों के 5000 पद खाली

श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी चिकित्सकों की भर्ती के लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में कैंपस साक्षात्कार आयोजित कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक राज्य अधीनस्थ चिकित्सा सेवाओं के तहत 12,000 चिकित्सक आते हैं, जिनमें से वर्तमान समय में 5,000 चिकित्सकों के पद रिक्त हैं।

इतने बड़े पैमाने पर चिकित्सकों के रिक्त पदों से सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का कामकाज प्रभावित होता है। अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग अगले दो महीने में चिकित्सा महाविद्यालयों में चिकित्सकों के कैंपस साक्षात्कार कराने का आदेश जारी कर देगा।

राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए राज्य अधीनस्थ चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएसए) के सचिव बी.पी.सिंह ने कहा कि इस फैसले से स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली के विकास में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+