निर्वाचन आयोग राज्यसभा चुनाव में संप्रग की सहायता कर रहा है : भाजपा

भाजपा नेता रघुबर दास ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "राज्यसभा की दो सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव करवा कर निर्वाचन आयोग संप्रग की सहायता करने का प्रयास कर रहा है। दोनों सीटों के लिए एक साथ चुनाव होना चाहिए।"

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होगा। भाजपा नेता यशवंत सिंह और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता दिग्विजय सिंह द्वारा खाली किए जाने के बाद राज्यसभा की दोनों सीटों पर चुनाव होना है। दोनों ही नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

दास ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। ऐसा होने से विधायक दो अलग-अलग मतपत्रों का प्रयोग कर सकेंगे। परंपरा के अनुसार एक विधायक को एक मतपत्र का ही प्रयोग करना चाहिए।"

दास ने कहा, "जब चुनाव एक ही दिन होंगे तो अलग-अलग अधिसूचना जारी करने की आवश्यकता क्या है? पूर्व में दोनों सीटों के लिए एक ही अधिसूचना जारी की जाती थी।"

झारखंड की 73 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 24 सदस्य हैं, जबकि संप्रग के 33 सदस्य है। संप्रग में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+