हाफिज सईद का दायां हाथ है मदनी

नेपाल में लश्कर के लिए कार्यरत मदनी का सीधा संपर्क आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद से रहता है। यह वो सख्श है, जिसने 1996 से अभी तक अलग-अलग जगहों पर अबतक तीस आतंकवादी तैयार किये हैं।
दिल्ली पुलिस ने यह खुलासा शुक्रवार शाम मीडिया के समक्ष किया। पुलिस ने बताया कि पिछले एक साल से मदनी नेपाल से काम कर रहा था। मदनी वर्ष 2000 से सईद का करीबी सहयोगी है और वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए कार्यकर्ताओं की भर्ती कराता था।
मदनी नेपाल में लश्कर का चीफ
पुलिस के मुताबिक 50 हजार के नकली भारतीय नोट, 800 यूएस डॉलर, 400 नेपाली रुपए, नेपाल की नागरिकता कार्ड और कुछ अन्य कागजात मिलें हैं। मदनी ने पाकिस्तान में ट्रेनिग हांसिल की थी। ट्रेनिंग के बाद वो नेपाल चला गया था, जहां वो लश्कर का चीफ बना।
इस बार मदनी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के कहने पर भारत के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकोत्ता और चेन्नई से लड़के चुनने आया था, जिन्हें आतंकवादी बनाया जा सके। यही नहीं खास तौर पर समुद्री तटों पर काम करने वाले लड़कों को मदनी इसलिए चुनता था, कि वो शिपिंग का काम कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications