दिल्ली में पकड़ा गया लश्कर का फाइनेंसर

पचास वर्षीय मदनी को दिल्ली पुलिस के आतंकवाद निरोधक शाखा के 'विशेष प्रकोष्ठ' ने गिरफ्तार किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएन अग्रवाल ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मदनी को खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर ट्रेस किया गया और गुरुवार शाम उनके दस्ते ने उसे धर दबोचा।
मदनी के पास पचास हजार के नकली नोट, अमेरिकी डॉलर और आतंकी गतिविधियों का कच्चा चिठ्ठा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है मदनी भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को आर्थिक मदद देने निकला था। पुलिस के मुताबिक मदनी भारत और नेपाल में लश्कर का खास एजेंट है। पुलिस मदनी से पूछताछ कर रही है, कि आखिर दिल्ली आने का उसका क्या मकसद था।


Click it and Unblock the Notifications