अनीस, दाउद, पर जानलेवा हमला !

Dawood Ibrahim
कराची। अंडरवर्ल्ड दाउद इब्राहिम के छोटे भाई अनीस इब्राहिम पर शुक्रवार को कराची में एक बैक के पास जानलेवा हमला होने की खबर है। खबर है कि हमले के समय अनीस के साथ डॉन दाउद इब्राहिम भी था।

अभी तक मिली खबरों के मुताबिक कराची के अल हबीब बैंक के पास अनीस इब्राहिम जब एटीएम से पैसे निकालने जा रहा था कि तभी अचानक बलूची भट्टी गैंग के शूटरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुए इस हमले में अनीस को 12 गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने अनीस को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

दाउद को भी गोली लगी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में डॉन दाउद इब्राहिम को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि दाउद को अस्‍पताल में भर्ती कराने के बजाये उसके साथी उसे सीधे अपने ठिकाने पर ले गये।

हमलावरों की बात करें तो बलूची भट्टी गैंग नारकोटिक्स से जुड़ा हुआ है। इसके सीधे संबंध छोटा राजन से भी है। इससे पहले दाउद के भाई नूरा को भी इसी गैंग ने गोली मारी थी। इस संबंध में मिली सभी खबरें अपुष्‍ट सूत्रों से मिली हैं। अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+