Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मलबा एयर फ़्रांस विमान का नहीं'

Airfrance
ब्राज़ील में वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा है कि अटलांटिक महासागर से मिला मलबा हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर फ़्रांस विमान का नहीं है. ब्रिगेडियर रेमॉन बॉर्गेस ने पहली आई ख़बरों का खंडन किया कि मलबा मिल गया है और कहा कि विमान से जुड़ा कोई हिस्सा बरामद नहीं हुआ है.

समुद्र से लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा मिला है लेकिन एयरबस ए330 विमान में ऐसा कोई टुकड़ा नहीं था. विमान में उड़ान भर रहे लोगों के रिश्तेदारों से कहा गया है कि किसी के ज़िंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं है. एयर फ़्रांस के मुख्य कार्यकारी पेयर हेनरी और चेयरमैन ज़्याँ साइरिल ने यात्रियों के रिश्तेदारों को शार्ल्स डे गॉल हवाईअड्डे के पास एक होटल में ये जानकारी दी.

मलबा नहीं मिला

पेयर हेनरी ने बताया कि 228 लोगों को ले जा रहा विमान या तो हवा में ही बिखर गया या फिर समुद्र पर गिरने के बाद. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ये तो स्पष्ट है कि विमान की लैंडिंग नहीं हुई यानी वो कहीं उतर नहीं पाया और विमान के एस्केप स्लाइड नहीं खुले.

उधर ब्राज़ील के शहर रियो डे जेनेरो में एक स्मृति सभा में हज़ारों लोग इकट्ठा हुआ जिसमें फ़्रांसीसी और ब्राज़ील के विदेश मंत्री शामिल हुए. पेरिस में भी बुधवार को स्मृति सभा हुई थी. एक जून को ब्राज़ील के रियो डे जेनेरो से 228 लोगों को लेकर पेरिस आ रहा एयर फ्रांस का एक विमान लापता हो गया था.

तलाश अभियान तेज़

ब्राज़ील में नौसेना के जहाज़ मलबे की तलाश में जुटे हुए हैं. अगले कुछ दिनों में ब्राज़ील की तीन नावें और एक फ्रांसीसी जहाज़ भी मदद के लिए पहुँच रहे हैं. ब्राज़ील के ब्रिगेडियर कारदोसो ने बताया कि समुद्र में मिला ईंधन शायद विमान का है क्योंकि जहाज़ों में वैसा ईंधन इस्तेमाल नहीं होता.

हालांकि उन्होंने कहा कि समुद्र में एक जगह जहाँ बड़ी मात्रा में तेल मिला है वो किसी जहाज़ का ही होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि तलाश अभियान जारी रहेगा और मुख्य ज़ोर शवों को ढूँढने पर होगा. शुक्रवार को इलाक़े में ख़राब मौसम का अनुमान है.

वहीं फ़्रांसीसी सैन्य प्रवक्ता क्रिसटोफ़ प्राज़क ने कहा कि फ़्लाइट डाटा रिकॉर्ड्स ढूँढने से पहले विमान का मलबा ढूँढना प्राथमिकता है क्योंकि वक़्त बीतता जा रहा है और समय के साथ मलबा या तो खो जाएगा या डूब जाएगा. फ़्रांसीसी अधिकारी कह चुके हैं कि रिकॉर्ड्स शायद कभी न मिलें और साथ ही ये भी कहा कि दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है. जाँचकर्ता कुछ ऑटोमेटिड संदेशों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं जो दुर्घटना से कुछ देर पहले भेजे गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+