'फ्रांसीसी विमान का नहीं है बरामद मलबा'
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक काडरेसो ने कहा, "यह पुष्ट है कि जिन चीजों की बरामदगी हुई है वे विमान के मलबे का हिस्सा नहीं हैं। हम विमान का मलबा जल्द ढूंढ़ लेंगे।"
गौरतलब है कि यह विमान रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार को लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे। इनमें फ्रांस के 72, ब्राजील के 60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications