धार में पकड़े गए 33 जुआरी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनावर कस्बे में लंबे अरसे से जुआ चलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर गुरुवार रात को पुलिस ने दबिश दी तो उसके हाथ 33 जुआरी लग गए।
मनावर थाने के प्रभारी नाम सिंह डावर ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने जिस मकान से लोगों को पकड़ा है वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद के पति का है। पुलिस ने पार्षद के पति मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications