'पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही तो खत्म हो जाएगा गोवा'
एलेमाओ ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के खिलाफ हैं। हालांकि राज्य के गृह मंत्री रवि नाइक ने विदेशी पर्यटकों के लिए यहां की सुविधाओं में सुधार का आह्वान किया था।
एलेमाओ ने कहा, "अगर यहां और ज्यादा पर्यटक आते हैं तो गोवा खत्म हो जाएगा। अगर 400,000 पर्यटकों की जगह 50 लाख पर्यटक आते हैं तो गोवा के लोगों का भविष्य क्या होगा?"
गौरतलब है कि गोवा में हर साल लगभग 20 लाख पर्यटक पहुंचते हैं। इससे राज्य को 15 अरब रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications