जनरल मुबीन बन सकते हैं बांग्लादेश के नए सेना प्रमुख

मुबीन फिलहाल प्रिसिपल स्टॉफ ऑफिसर (पीएसओ) पद पर तैनात हैं। बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार अभी मुबीन को सेना प्रमुख बनाए जाने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

समाचार पत्र के अनुसार मुबीन को तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को दरकिनार कर सेना प्रमुख बनाया जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल जहीर, लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर और लेफ्टिनेंट जनरल मसूदुद्दीन उनसे वरिष्ठ हैं।

उल्लेखनीय है कि फरवरी में हुए बांग्लादेश राइफल्स विद्रोह (बीडीआर) को खत्म कराने में मुबीन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+