सिब्बल ने दो विश्वविद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी किया
एक अन्य फैसले में सरकार ने निजी संस्थानों की ओर से मानद विश्वविद्यालय का दर्जा पाने के लिए आए प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को अन्य मानद विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा करने का निर्देश भी दे दिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के निर्देशानुसार तमिलनाडु के रामचंद्र विश्वविद्यालय और श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टाइम्स नाउ टेलीविजन चैनल ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को प्रवेश के लिए 20 से 40 लाख रुपये व्यक्तिगत शुल्क के रूप में मांगते हुए कैमरे में कैद किया था।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री व डीएमके नेता एस.जगतरक्षकन से संबंधित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications