मौलाना सूफी मोहम्मद गिरफ्तार

Maulana Sufi Mohammad
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की स्वात घाटी में तालिबान और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार के साथ विवादित समझौता करवाने वाले मौलाना सूफी मोहम्मद समेत आठ लोगों को दीर जिले के चकदारा और अमन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौलाना के साथ उसके खास सहयोगी मौलाना मोहम्मद आलम, दो बेटों और चार करीबी सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान के दीर जिले के पुलिस प्रमुख जैबुल्लाह खान ने समाचार एजेंसी डीपीए से कहा कि मौलाना सूफी मोहम्मद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खान ने यह नहीं बताया कि मौलाना को गिरफ्तार क्यों किया गया। लेकिन एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि मौलाना लागातार आतंकवादियों के संपर्क थे और उन्हें दिशानिर्देश दे रहे थे।

खान ने कहा कि मौलाना को सेना के हेलीकाप्टर से उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जाएगी। मौलाना ने पिछले फरवरी माह में तालिबान और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार के बीच आतंकवाद के खात्मे के लिए शांति समझौते की मध्यस्थता की थी। इसके एवज में सरकार इस्लामिक अदालत के गठन पर सहमत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि स्वात तालिबान का प्रमुख मौलाना फजलुल्लाह शांति समझौते की मध्यस्थता करने वाले सूफी मोहम्मद का दामाद है।
पाकिस्तान सरकार ने 8 मई को समझौते को रद्द करते हुए स्वात में सैन्य अभियान की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+