एमनेस्टी ने की श्रीलंका में प्रवेश की पूरी आजादी दिए जाने की मांग
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एमनेस्टी के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के प्रमुख योने टर्लिगेन ने गुरुवार रात कहा, "श्रीलंकाई सरकार के लिए वहां संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवीय एवं मानवाधिकार संगठनों के प्रवेश की पूरी छूट न देना स्वीकार्य नहीं है।"
टर्लिगेन ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को उनके कोलंबो प्रवास के दौरान श्रीलंकाई सरकार ने मानवीय संगठनों के प्रवेश की पूरी छूट का भरोसा दिया था लेकिन अब जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता कम हो रही है।"
उन्होंने कहा, "सुरक्षा परिषद को श्रीलंका से मांग करनी चाहिए कि वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवीय एवं मानवाधिकार संगठनों को प्रवेश की तत्काल व पूरी छूट दे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications