जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

माना जा रहा है कि मारे गए तीनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ मंथाला के जंगलों में हुई।
डोडा-किश्तवाड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत लोहिया ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बलों के जवान तीन दिनों से आतंकवादियों को पकड़ने में लगे थे। वैसे अभी तक मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications