महिला ने किया न्यूजीलैंड के पूर्व मंत्री के साथ शारीरिक संबंध का खुलासा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ऑकलैंड में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि रिचर्ड ने मार्च में उनके साथ एक होटल में शारीरिक संबंध स्थापित किया था।
न्यूजीलैंड हेराल्ड समाचार पत्र ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। महिला ने आरोप लगाया कि रिचर्ड ने उन्हें होटल में आमंत्रित किया था।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं खुद पर आरोप लगाए जाने के बाद रिचर्ड ने बुधवार को आंतरिक मामलों के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
रिचर्ड पर इससे पहले भारतीय मूल के एक व्यक्ति से विवाहित महिला ने अश्लील एसएमएस भेजने और फोन करने का आरोप लगा चुकी है। न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को इस संबंध में विपक्षी लेबर पार्टी के सदस्य फिल गॉफ ने एक बयान जारी किया था।
महिला ने आरोप लगाया था कि रिचर्ड से उनकी मुलाकात पिछले नवंबर में हुई थी, जिसके बाद रिचर्ड ने उन्हें 40 अश्लील एसएमएस भेजे और नौकरी की पेशकश देते हुए 60 बार से अधिक फोन भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*