चंद्रप्रसाद नेशनल इनश्योरेंस के नए मुख्य प्रबंध निदेशक
चंद्रप्रसाद वर्ष 1978 में जनरल इनश्योरेंस उद्योग से जुड़े और उन्होंने न्यू इंडिया इनश्योरेंस कंपनी के साथ 30 वर्षो से अधिक समय तक काम किया।
नेशनल इनश्योरेंस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार चंद्रप्रसाद ने देश-विदेश में मार्केटिंग, संचालन, रीइनश्योरेंस, पर्सनल और तकनीकी क्षेत्रों में वरिष्ठ पदों पर रह कर काम किया।
नेशनल इनश्योरेंस में सीएमडी का पद संभालने के पहले उन्होंने न्यू इंडिया इनश्योरेंस के साथ निदेशक व महाप्रबंधक के रूप में काम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications