खराब मोबाइल लौटाइए और पाइए वृक्ष
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस नई शुरुआत की घोषणा करते हुए नोकिया इंडिया के व्यावसायिक मामलों के निदेशक अम्बरीश बाकाया ने कहा कि कपंनी ने इस सिलसिले में तमिलनाडु और कर्नाटक के दो गैर सरकारी संस्थानों से समझौता भी कर लिया है। ये संस्थान 22,000 वृक्ष लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस कार्यक्रम को देश के अन्य 15 शहरों में लागू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications