चीन में बस में आग लगने से 24 की मौत
चेंगदू (चीन), 5 जून (आईएएनएस)। चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर में शुक्रवार सुबह एक बस में आग लग जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय सरकार के प्रवक्ता माओ झिकिओंग ने बताया कि यह हादसा सुबह आठ बजे उस समय हुआ जब बस तिआनहुई इलाके से चेंगदू की ओर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि शहर के चिड़िया घर के निकट बस में आग लगने के बाद उसमें से 10 लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे।
यातायात पुलिस का कहना है कि बस में आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है और तकनीकी जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications