निजी क्षेत्र में कोटा पर सरकार की चुप्पी की मायावती ने आलोचना की
मुख्यमंत्री की ओर से जारी एक बयान को पढ़ते हुए कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने निजी क्षेत्रों में दलितों को आरक्षण दिए जाने की मांग पर चुप्पी क्यों साध रखी है।
मुख्यमंत्री ने इस बयान में कहा, "प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मैंने न सिर्फ निजी क्षेत्रों बल्कि न्यायपालिका में भी दलितों के लिए आरक्षण की मांग की थी। केंद्र सरकार के समक्ष मैं एक बार फिर यह मांग रखती हूं और उससे आग्रह करती हूं कि वह हमारी मांगों को नजरअंदाज न करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications