Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में सहकारी विकास कार्यक्रमों पर 45 करोड़ रुपये व्यय होंगे

सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुकेश शर्मा ने यह जानकारी आज यहां समग्र सहकारी विकास परियोजना की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 8 जिलों में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के वित्तीय सहयोग से 135 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक की परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि जिलों में सहकारी विकास की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के संचालन से जिला स्तरीय सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ आधार दिया जा सकता है, वहीं परियोजना के तहत मानव संसाधन विकास व शिक्षण प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध अनुदान राशि का उपयोग कर जिले के अधिक से अधिक लोगों को सहकारी दायरे में लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत होने वाले निर्माण कायरें में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गोदाम, दुकान, भवन आदि का गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाया जाएगा।

शर्मा ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में स्वीकृत प्रावधानों में किसी मद की राशि को अन्य मद में स्थानान्तरित किया जाना हो तो इसके प्रस्ताव अतिशीघ्र भिजवाएं जाएं। इसके साथ ही सरकारी ऋण व ब्याज की किश्तें समय पर राजकीय कोष में जमा कराई जाये। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के तहत सहकारी संस्थाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+