22,000 लोगों में स्वाइन फ्लू का वायरस पाया गया : डब्ल्यूएचओ
दूसरी ओर लग्जमबर्ग, सउदी अरबिया और बारबाडोस में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के पहले मामले के प्रकाश में आने के साथ ही ए (एच1एन1) संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ कर 2,681 हो गई है।
डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि स्वाइन फ्लू से अब तक कुल 125 लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि स्वाइन फ्लू को पूर्ण रूप से महामारी घोषित करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications