बिहार सरकार 40,000 कैदियों को साक्षर बनाएगी
राज्य के मानव संसाधन विभाग के सूत्रों ने कहा है, "15 से 50 वर्ष उम्र के कैदियों को साक्षर बनाने के लिए एक छह महीने का पाठ्यक्रम इसी वर्ष 9 अगस्त को शुरू किया जाएगा।"
एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभ में प्रत्येक जेल में दो केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर 50 कैदियों को साक्षर बनाया जाएगा। दो साक्षर कैदी प्रत्येक केंद्र पर शिक्षक की भूमिका निभाएंगे। इन शिक्षकों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।
ज्ञात हो कि राज्य के 54 जेलों में 44,000 से अधिक कैदी बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications