प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ई-टेंडरिंग
प्राधिकारण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया है कि ई-टेंडर व्यवस्था पारंपरिक टेंडर व्यवस्था का इलेक्ट्रानिक स्वरूप है जिसमें इंटरनेट के उपयोग द्वारा निविदा प्रक्रिया संपादित की जाएगी। इस प्रक्रिया में ठेकेदार ऑन लाइन टेन्डर की अधिसूचना, निविदा प्राप्त कर और उसे भरकर जमा कर सकेंगे। प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से देश के दूरदराज के हिस्से में रहने वाले ठेकेदार भी निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इस नई व्यवस्था से निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रमाणिकता आएगी।
प्राधिकारण का मानना है कि ई-गर्वनेंस की दिशा में हुई इस प्रभावी पहल से प्राधिकरण और निविदाकार दोनों ही लाभान्वित होंगे। इतना ही नहीं कार्य में तेजी आएगी, स्वरूप व्यवस्थित होगा और दोनों पक्षों के वित्तीय और प्रशासनिक व्यय में भी कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications