पेड़ को गोद देने की योजना शुरू
विश्व पर्यावरण के दिवस पर स्मृति वन में पौधे रोपे गए और पेड़ गोद लेने की योजना की शुरूआत हुई। मुख्य वन संरक्षक डॉ़ ए़ क़े भट्टाचार्य ने बताया है कि मात्र 500 रुपए देकर स्मृति वन तथा बॉटनीकल गार्डन में लगे पौधों को अपनाया जा सकता है। इन अंगीकृत पौधों का रखरखाव वन विभाग करेगा। गोद लेने वाला व्यक्ति इन पेडों को अपने पूर्वजों का नाम भी दे सकता है। विष्व पर्यावरण दिवस पर विधिवत पूजा अर्चना कर सुरेश खंडेलवाल ने 10 और अजय श्रीवास्तव व अजय अग्रवाल ने दो दो पेड़ों को गोद लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट में एक समारोह में हिस्सा लेकर पर्यावरण को बचाने और संस्कृति को जिन्दा रखने के लिए वृक्षारोपण को जरूरी बताया है। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास से हरियाली रैली भी निकाली गई जिसे अपर मुख्य सचिव वन प्रशान्त मेहता ने रवाना किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications