धर्मशाला में मिस तिब्बत प्रतियोगिता शुरू
प्रतियोगिता के आयोजक लोबसैंग वांगयाल ने संवाददाताओं को बताया, "तीन दिन चलने वाली यह सौंदर्य प्रतियोगिता शुक्रवार को सुबह शुरू हुई। इसमें चार तिब्बती लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सुंदरियां भारत में पैदा हुई हैं।"
वांगयाल ने कहा, "पहले दिन हम एक स्विमसूट चरण का आयोजन करेंगे। बातचीत और प्रतिभा चरण का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। अंतिम दिन परिचय, संध्या लिबास, पारंपरिक पोशाक और साक्षात्कार जैसे चार चरणों का आयोजन किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications