बिहार सरकार ने जेपी आंदोलन के कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्य सरकार ने औपचारिक तौर पर जेपी आंदोलन के कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना आरंभ करने का फैसला किया है।"
राज्य सरकार को हाल ही में ऐसे 58,000 कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन्होंने जेपी आंदोलन में भाग लिया था। राज्य सरकार की ओर से ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रति माह 2500 से 5000 रुपये तक का पेंशन दिए जाने का प्रस्ताव है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जैसे दिग्गज नेता भी जेपी आंदोलन की ही देन हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार से शुरू हुआ जेपी आंदोलन थोड़े ही समय में देश भर में फैल गया था। इस आंदोलन को दबाने के लिए ही देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 1977 में केंद्र में पहली गैरकांग्रेस सरकार बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications