यूरोप दौरे के शुरुआत में ओबामा जर्मनी पहुंचे
गत दस हफ्तों में ओबामा दूसरी बार जर्मनी पहुंचे हैं। वह ड्रेसडेन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे इसके अलावा वह यहां स्थित अमेरिकी सैन्य अस्पताल का भी दौरा किया।
जर्मनी से ओबामा फ्रांस जाएंगे, जहां वह एक समारोह में हिस्सा लेंगे।
ड्रेसडेन से पहले ओबामा गुरुवार को मिस्र की राजधानी काहिरा गए थे। उन्होंने वहां एक महत्वपूर्ण भाषण दिया जिसमें उन्होंने अमेरिका और मुस्लिम देशों के बीच संदेह और मतभेद दूर करने पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications