'ओबामा ने भाषण नहीं, उपदेश दिया'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा संचालित टेलीविजन चैनल 'अल मनर' की ओर से गुरुवार रात कहा गया, "ऐसा लग रहा था मानो ओबामा भाषण नहीं बल्कि किसी उपदेशक की तरह उपदेश दे रहे हों।"
चैनल के प्रस्तोता ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक ऐतिहासिक भाषण था लेकिन उनके शब्दों और पंक्तियों के बीच की बातों पर गौर करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि हिजबुल्लाह के इस चैनल ने काहिरा विश्वविद्यालय में ओबामा के भाषण का प्रसारण भी किया। इस संगठन ने ओबामा के भाषण पर अब तक अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications