तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन में उतरी पीएमके
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद पाने की कांग्रेस की मांग का पीएमके ने समर्थन किया है।
पीएमके नेता एस. रामदास ने शुक्रवार को कहा कि डीएमके सरकार को कांग्रेस विधायकों की संख्या के अनुपात के हिसाब से मंत्रिपरिषद में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
ज्ञात हो कि डीएमके सरकार को कांग्रेस बाहर से समर्थन दे रही है। राज्य विधानसभा में डीएमके के 96 और कांग्रेस के 35 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications