चीन में भूस्खलन, 50 लोग दबे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह भूस्खलन दोपहर लगभग तीन बजे जेवेइ पर्वत में हुआ। पर्वत से नीचे लुढ़के लाखों टन पत्थरों ने पूरी घाटी को ढक लिया। इसी घाटी में स्थित एक लौह अयस्क खान और छह मकान भी इसमें दब गए।
एजेंसी के मुताबिक सुरक्षित निकाले गए तीन लोग बेहोश हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। खान में अभी भी 50 से अधिक मजदूर और कर्मचारी दबे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications