बम विस्फोट में पाकिस्तानी सांसद जख्मी
कराची, 5 जून (आईएएनएस)। पार्सल के जरिए भेजे गए एक बम के फटने से पाकिस्तान के एक सांसद और उसके परिवार के तीन सदस्य शुक्रवार को यहां घायल हो गए।
पुलिस ने कहा है कि सांसद याकूब बिजेंजो, उनकी मां, उनकी बेटी और उनके भाई को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पार्सल बलूचिस्तान में स्थित बिजेंजो के संसदीय क्षेत्र तुरबत से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए डिफेंस फेज-6 स्थित उनके घर भेजा गया था। पुलिस ने कहा है कि पार्सल खोले जाने के दौरान बम विस्फोट कर गया।
बिजेंजो, 340 सदस्यीय नेशनल एसेंबली में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) के इकलौते सांसद है।
सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सईद कईम अली शाह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस बारे में जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications