ब्राउन सरकार के तीसरे मंत्री का इस्तीफा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कार्य एवं पेंशन विभाग के मंत्री जेम्स पर्नेल ने गुरुवार रात अपने इस्तीफे का ऐलान किया और इस संबंध में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र कई समाचार पत्रों को पत्र भी भेजा। पर्नेल ने प्रधानमंत्री से भी अपना पद छोड़ने की मांग की है।
अखबारों को भेजे पत्र में पर्नेल ने कहा है कि ब्राउन को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके बने रहने से अगले चुनाव में विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी की जीत तय है।
इससे पहले सामुदायिक मामलों के मंत्री हैजल ब्लर्स और गृह मंत्री जैकी स्मिथ ने भी इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications