सरकार के चौथे मंत्री के इस्तीफे के बाद ब्राउन पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव (लीड-1)
कार्य व पेंशन मंत्री जेम्स पर्नेल ने गुरुवार को देर रात मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद रक्षा मंत्री जॉन हट्टन ने भी पद से इस्तीफा दे दिया।
पर्नेल ने प्रधानमंत्री को लिखे एक कड़े पत्र में कहा है, "अब मैं मानता हूुं कि आपके पद पर बने रहने से कंजरवेटिव पार्टी की जीत तय है।"
ये इस्तीफे ऐसे समय दिए गए है, जब गुरुवार को स्थानीय नगरपालिका के लिए हुए मध्यावधि चुनाव में लेबर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पर्नेल ने कई समाचार पत्रों को भी अपने पत्र की प्रतियां भेजी है। पर्नेल ने प्रधानमंत्री से अपना पद छोड़ने की मांग की है।
इससे पहले सामुदायिक मामलों के मंत्री हैजल ब्लर्स और गृह मंत्री जैकी स्मिथ ने भी इस्तीफा दे दिया था।
अपने इस्तीफे के संदर्भ में हट्टन ने कहा है कि वे इसलिए पद छोड़ रहे हैं क्योंकि वह सक्रिय राजनीति से सन्यास ले रहे हैं।
विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरान ने आम चुनाव की मांग करते हुए कहा, "लोग पूछ रहे होंगे कि सरकार को क्या हो गया है, प्रधानमंत्री को क्या हो गया है।"
लिबरल डेमोकेट्रिक पार्टी की सारा टीथर ने कहा, "गार्डन ब्राउन की अंतिम घड़ी आ गई है। ऐसा लगता है कि लेबर पार्टी के लोगों को जनता में कोई रुचि नहीं रह गई है और उसी तरह जनता को भी लेबर पार्टी में कोई रुचि नहीं रह गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications