असम में 7 आतंकवादी मारे गए

असम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे के दौरान नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के छह और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असोम (उल्फा) के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया और एनडीएफबी के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।"

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के आधार पर सेना और राज्य पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाया और सात आतंकवादियों को मार गिराया।

एनडीएफबी असम में 1996 से बोडो जनजाति के लिए अलग बोडोलैंड की मांग करता आ रहा है। इस संगठन पर आरोप है कि वह ग्रामीणों और व्यापारियों से जबरन वसूली करता है।

एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने सोनितपुर-लखीमपुर सीमा के पास सादिया इलाके में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। इसमें 10 किलो विस्फोटक, दो पिस्टल, 66 डेटोनेटर, दो वायरलेस सेट और कुछ एके47 राइफल शामिल हैं।

उधर मिजोरम पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद करने के साथ ही दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये चारों उस वक्त गिरफ्तार किए गए जब वे इन हथियारों को विद्रोही संगठनों को सौंपने जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+