महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ शरद यादव ने दी आत्महत्या की धमकी
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में शुरू हुई बहस में हिस्सा लेते हुए यादव ने कहा, "यदि महिला आरक्षण विधेयक इसके मौजूदा स्वरूप में पारित करने की कोशिश की गई तो मैं सदन में ही जहर खाकर आत्महत्या कर लूंगा लेकिन उसे पारित नहीं होने दूंगा।"
उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ महिला आरक्षण का प्रतीकात्मक समर्थन कर रही है।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने जो महिला लोकसभा अध्यक्ष और महिला राष्ट्रपति बनाया है वह प्रतीकात्मक है। हालांकि मैं महिला आरक्षण का विरोधी नहीं हूं लेकिन इसमें जाति के मुद्दे का भी हल होना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए 100 दिनों के भीतर कदम उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications