आतंकी हमले की चेतावनी के बाद कर्नाटक में हाई अलर्ट
राज्य के गृह मंत्री वी.एस. आचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक सरकार को गुरुवार की रात खुफिया जानकारी दी, जिसमें कहा गया है, "लश्कर के तीन आतंकी आंध्र प्रदेश में आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। कर्नाटक को भी सतर्क रहने की जरूरत है।"
पिछले पांच सालों में बेंगलुरू में दो आतंकवादी हमले हो चुके हैं। पहला हमला 2005 में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस पर एक बंदूकधारी ने किया था जिसमें एक प्रोफेसर की मौत हो गई थी।
दूसरा हमला 2008 में किया जिसमें सिलसिलेवार आठ स्थानों पर बम विस्फोट किए गए। हालांकि ये विस्फोट कम तीव्रता के थे। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications