रूस के दागेस्तान प्रांत के आंतरिक मंत्री की गोली मारकर हत्या
रूस के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, "दागेस्तानी आंतरिक मंत्री आदिलगेरेई मोदोमेदतागिरोव को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।"
पुलिस ने बताया है कि मंत्री को पड़ोस की किसी इमारत से दूरबीन वाली बंदूक की मदद से निशाना बनाया गया। घटना के वक्त मंत्री अपने अन्य सहयोगियों के साथ खाना खाने के बाद एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे।
इस घटना में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। दूल्हे के पिता को भी गोली लगी है। मोदोमेदतागिरोव 1998 से ही दागेस्तान के आंतरिक मंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications