बजट में राष्ट्रपति के अभिभाषण की झलक चाहते हैं मनमोहन सिंह
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस संदेश से वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को अवगत करा दिया गया है। मुखर्जी चालू वित्त वर्ष के लिए अगले महीने राष्ट्रीय बजट पेश करने वाले हैं।
ज्ञात हो कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में विदेशी निवेश को आकर्षित करने, सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी का विनिवेश, वित्तीय क्षेत्र में सुधार को बढ़ावा देने तथा छोटी औद्योगिक इकाइयों, निर्यातकों, टेक्सटाइल्स, आटोमोबाइल्स, अधोसंरचना व हाउसिंग के लिए खास उपाय अपनाने पर जोर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications