पाकिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, 30 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट प्रांत के ऊपरी दीर जिले में हयागी शार्की इलाके में स्थित मस्जिद में हुआ। उस वक्त शुक्रवार की नमाज के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और मस्जिद ठसाठस भरी थी।
जिले के प्रमुख प्रशासक अतीफ-उर-रहमान ने कहा, "विस्फोट में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और करीब 60 से 70 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 40-45 भी हो सकती है।"
रहमान ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि यह आत्मघाती हमला था।
आज टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है मृतकों में 10 से 12 बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोट की वजह से मस्जिद का कुछ भाग ढह गया है और आसपास की कुछ दुकानों को भी क्षति पहुंची है।
इस हमले की अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि तालिबानी आतंकवादियों ने पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में पिछले कुछ सप्ताह में दर्जनों हमलों को अंजाम दिया है।
सरकार ने तालिबानी आतंकवादियों को स्वात और निचले दीर जिले से उखाड़ फेंकने के लिए महत्वपूर्ण सैन्य अभियान की शुरुआत की है जिससे तालिबानी आतंकवादी बौखलाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications